पुलिस ने 75 नशीले इंजेक्शनों के साथ आरोपी पकड़ा गली-गली जाकर युवकों को करता था मुहैया पुलिस ने एनडीपीएस का मुकदमा किया दर्ज

पुलिस ने 75 नशीले इंजेक्शनों के साथ आरोपी पकड़ा गली-गली जाकर युवकों को करता था मुहैया पुलिस ने एनडीपीएस का मुकदमा किया दर्ज

रुद्रपुर एसएसपी के आदेश पर चलाए गए नशे के खिलाफ मुहिम के मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके से नशीले इंजेक्शनों के तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किया है और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ मिलकर नशे के विरुद्ध अभियान चलाया और 13 जनवरी की रात्रि को भदईपुरा के पहाड़गंज इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया तो बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया और पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलीम अल्वी निवासी वार्ड-15 पहाड़गंज बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 75 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इंजेक्शनों की खेप मंगवाकर गली-गली जाकर नशे के लती युवकों को महंगे दामों पर इंजेक्शन मुहैया कराता है। वहीं बाइक को सीज कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद