बरेली के हर्षा मल श्यामलाल ज्वेलर्स ने 14 किलो सोने से तैयार किए रामलला के आभूषण,,
. प्रवीण कुमार.
बरेली अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बरेली के मशहूर ज्वेलर्स हर्षा मल श्यामलाल को अयोध्या में बनी राम लला की मूर्ति के आभूषणों को बनाने का आर्डर मिला था
.हर्ष माल ज्वेलर्स के एम डी मोहित ने बताया कि पिछले 15 और 16 दिन का एक अद्भुत एक्सपीरियंस रहा 2 जनवरी लखनऊ में हमारे पास फोन आया अयोध्या के ट्रस्ट का उन्होंने कहा इस वक्त शाम के 4 बज रहे हैं क्या आप शाम 7 बजे तक अयोध्या पहुंच सकते है अयोध्या में जब शाम के वक्त ट्रस्ट के मेंबरों से मीटिंग हुई अयोध्या ट्रस्ट के मेंबरों ने इच्छा जताई कि प्रभु राम के सारे आभूषण श्यामलाल ज्वैलर्स को बनाने हैं जिस जिम्मेदारी से अयोध्या ट्रस्ट ने जिस विश्वास से श्यामलाल ज्वेलर्स को जिम्मेदारी दी हमारा मानना है कि यह प्रभु श्री राम का काम था और काम होना ही था शुरुआत में अयोध्या ट्रस्ट के मेंबर ने कुछ उनको इनपुट दिए कि यह प्रतिमा जो वो 5:30 साल के राजकुमार की है प्रतिमा को भव्यता भी देनी है और उसमें चंचलता भी देनी है जैसे एक राजकुमार की होती है सभी चीज को नए रूप से आकार देना था शुरू के 2 दिन खोजबीन में गए कुछ पुरानी कैटलॉग निकले कैलेंडर निकले रामायण के कुछ इलस्ट्रेशन देखें राजा रवि वर्मा के पेंटिंग से प्रेरणा ली दूरदर्शन पर चलने वाली रामायण से भी कुछ टिप्स उठाएं सारी चीजों को कंप्यूटर में पहले एंटी क्रिएट किया गया शुरू के 2 दिन छोड़ने के बाद बाकी के 10 दिन प्रोडक्शन में लगाएं 2 दिन सर्टिफिकेशनव और हॉलमार्किंग में भी रहे रामलाल के आभूषणों को बनाने के लिए 70 कारीगरों को लगाया गया सभी कारीगरों ने बड़े जोश के साथ काम किया 19 से 20 घंटे रोज काम करते थे प्रभु राम के 14 गहने उसमे सर्वप्रथम प्रभु का मुकुट कान है मुकुट के ऊपर की पंखिया प्रभु राम का टीका गले का हार पच्छ लड़ हैं विजय हार करदनी बाजूबंद हाथ के कंगन हाथ की अंगूठी पैर की पायल पैर के कड़े सोने का धनुष और तीर भी सोने का हैं एमडी मोहित ने बताया कि उनको अयोध्या दो बार नाप लेने के लिए गए और एक बार फिटिंग के लिए गए और चौथी बार आभूषणों की डिलीवरी हो गई रामलला के आभूषण बनाने के लिए 14 किलो सोना साढ़े 18 हजार हीरे लगे हैं 3 हजार मानिक लगे हैं 6:30 सौ के आसपास पन्ने भी लगे है सभी आभूषणों को बनाने के लिए 14 किलो सोने से तैयार किया गया था




