खटीमा। आग लगने से आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों की आठ एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
मंगलवार को आजाद नगर रतनपुर में गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई । सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुभाष जोशी के निर्देशन में फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची तो आग गेंहू के खेतों के बीच में लगी थी। जहां वाहन का पहुंचना सम्भव नही था। स्थानीय जनता द्वारा आनन-फानन में ट्रैक्टर हैरो से फायर लाईन काटी गई तथा स्थानीय जनता के सहयोग से फायर यूनिट द्वारा पीट पाट कर आग को बुझाया गया जिससे आग पास के अन्य खेतों में न पहुंच पाए। वहीं आग से राजेंद्र सिंह बोरा पुत्र पान सिंह बोरा का 8 बीघा गेहूं , गिरीश सिंह पुत्र रोशन सिंह का 7 बीघा गेहूं , किरन पुत्री रूप सिंह का 5 बीघा गेहूं, रूप सिंह पुत्र नंदराम का 5 बीघा गेहूं, दुर्योधन पुत्र राम सिंह का 5 बीघा गेहूं, श्याम सिंह का 5 बीघा गेहूं, सुसेंद्र सिंह पुत्र नंदराम का 6 बीघा गेहूं, लक्ष्मण सिंह महर पुत्र जवाहर सिंह का 5 बीघा गेहूं, लक्ष्मण सिंह राणा पुत्र रिसपाल राणा का 11 बीघा गेहूं एवं ललित सिंह पुत्र भीम सिंह का 3 एकड़ का भूसा जल गया। आग बुझाने वाली टीम में जीवन रौतेला ,मनोज कुमार, जीवन बिष्ट ,सीमा, अंकिता कुंवर मौजूद रहे।





