भीषण आग से 8 एकड़ गेहूं की फसल हुई राख

खटीमा। आग लगने से आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों की आठ एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

मंगलवार को आजाद नगर रतनपुर में गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई । सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी  सुभाष जोशी के निर्देशन में फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची तो आग गेंहू के खेतों के बीच में लगी थी। जहां वाहन का पहुंचना सम्भव नही था। स्थानीय जनता द्वारा आनन-फानन में ट्रैक्टर हैरो से फायर लाईन काटी गई तथा स्थानीय जनता के सहयोग से फायर यूनिट द्वारा पीट पाट कर आग को बुझाया गया जिससे आग पास के अन्य खेतों में न पहुंच पाए। वहीं आग से राजेंद्र सिंह बोरा पुत्र  पान सिंह बोरा  का 8 बीघा गेहूं , गिरीश सिंह पुत्र रोशन सिंह का 7 बीघा गेहूं , किरन पुत्री रूप सिंह का 5 बीघा गेहूं, रूप सिंह पुत्र नंदराम का 5 बीघा गेहूं, दुर्योधन पुत्र राम सिंह का 5 बीघा गेहूं, श्याम सिंह  का 5 बीघा गेहूं, सुसेंद्र  सिंह पुत्र नंदराम का 6 बीघा गेहूं, लक्ष्मण सिंह महर पुत्र जवाहर सिंह  का 5 बीघा गेहूं, लक्ष्मण सिंह राणा पुत्र रिसपाल राणा का 11 बीघा गेहूं एवं ललित सिंह पुत्र भीम सिंह का 3 एकड़ का भूसा जल गया। आग बुझाने वाली टीम में जीवन रौतेला ,मनोज कुमार, जीवन बिष्ट ,सीमा, अंकिता कुंवर मौजूद रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद