968 ग्राम अफीम के साथ महिला समेत चार तश्कर गिरफ्तार।

रूद्रपुर l एसएसपी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को फिर सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिला समेत 4 नशा तश्करो को 968 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के वाहन को सीज कर दिया है। उक्त मामले का खुलासा एसएसपी ऊधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियो विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा खटोला मोतीपुर नम्बर 01 के पास वाहनो की चैकिंग की जा रही थी। एसएसपी द्वारा बताया गया कि इसी बीच सामने से आ रहे वाहन को रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक द्वारा वाहन को पीछे की तरफ मोडने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा तुरन्त ही भागने का मौका दिये बिना ओमिनी बैन UP-25-DB-9210 जिसमे कुल चार लोग बैठे थे को पकड़ लिया। चालक सीट पर बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम प्रमोद शर्मा पुत्र प्रकाश शर्मा निवासी गुरगावा मस्तकिल थाना सिरौली जिला बरेली बताया और वाहन में बैठे 04 व्यक्तियों द्वारा अपने पास अवैध अफीम होना बताया। जिस पर उक्त सूचना से क्षेत्राधिकारी को अवगत कराकर उनकी मौजूदगी मे तलाशी ली गयी तो प्रमोद कुमार उपरोक्त के पास से 220 ग्राम अफीम तथा चालक सीट के बगल वाली सीट पर बैठी महिला अनीता शर्मा पत्नी प्रमोद शर्मा निवासी गुरगावा मस्तकिल थाना सिरौली जिला बरेली के पास से 228 ग्राम तथा वाहन के पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति मो0 तस्लीम पुत्र कल्लू निवासी सहदरा थाना मिलक जिला रामपुर उ0प्र0 के पास से 290 ग्राम तथा गुच्छन खां पुत्र छुन्नु खां निवासी शिवपुर थाना सिरौली जिला बरेली उ0प्र0 के पास से 230 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामदा अफीम के स्रोत के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर उक्त सम्बन्ध मे कोई भी जानकारी नही मे होना बताया गया तथा वाहन UP-25 DB 9210 के कागजात तलब करने पर कागजात उपलब्ध नही होने पर वाहन को MV ACT मे सीज किया गया। उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद