साधु की शक्ल में शैतान अकेली महिला से आटा मांगने के बहाने लूट, कमरे में हाथ पैर बांधकर भागा

Spread the love

बरेली,   साधु की शक्ल में शैतान आने के किस्से तो कई बार सुने होंगे, मगर ये अफसाना  उस वक्त हकीकत बन गया जब एक घर के अंदर साधु का वेष धारण कर एक लुटेरा पहुंच गया। आटा मांगने के बहाने घर के अंदर घुसा और नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला को बंधक बना लिया। गहनों से लेकर नकदी तक सबकुछ लूटकर फरार हो गया। घटना की चर्चा गांव में शुरू हुई तो ग्रामीण भी सकते में गए। गांव वाले यही कहते नजर आए कि अब तो किसी साधू पर भरोसा करने से पहले दस बार सोचना पड़ेगा।

पूरा मामला थाना सिरौली के गांव गुरबा का है, सुबह लक्ष्मी देवी के पति सुनील मौर्य घर से बाहर गए थे। कुछ घंटे बाद लौटकर आए तो देखा कि घर का सामान बिखरा था। घर के बाहर आटा की कटोरी पड़ी थी और कमरे में उनकी पत्नी लक्ष्मी को हाथ पैर बांधकर डाला गया था और वो बेहोश थी। पहली बार को तो सुनील कुछ समझ नहीं पाए। होश में आने पर पत्नी सुनील को पूरा वाकया बताया। लक्ष्मी देवी के मुताबिक सुबह जब वो घर पर अकेली थी तो एक व्यक्ति साधु के वेश में पहुंचा और भिक्षा में आटा मांगा। महिला आटा लेकर आई तो अचनाक बाबा ने   उसके ऊपर  हमलावर कर दिया  और नशीला पदार्थ सुंघा दिया। महिला को  बेहोश कर आरोपी ने उसके हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर पूरा घर खंगाला। महिला के पति सुनील मौर्य के मुताबिक करीब 12000 की नकदी, सोने की चेन, कान के कुंडल, हाथ की अंगूठी लूटकर ले गया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप