श्रीनगर कश्मीर रवाना हुई व्हीलचेयर बास्केटबॉल की टीम

Spread the love

रुद्रपुर, । श्रीनगर (कश्मीर) में आयोजित व्हीलचेयर बास्केटबॉल नॉर्थ जोन प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने जा रही टीम का रुद्रपुर में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद टीम को रवाना किया। इस दौरान डिसेबल स्पोर्टिग सोसाइटी ने खिलाड़ियों का माला पहनाकर मनोबल बढ़ाया।

बुधवार की शाम को रेलवे स्टेशन पहुंची बालक-बालिका खिलाडियों का निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, डिसएबल स्पोर्टिंग सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने फूलमाला पहनाकर प्रोत्साहित किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पेरिस में पैरालंपिक में दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे को पूरा देश और दुनिया देख रही है कि कैसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हमारे दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और तेज का लोहा मनवाने का भी काम किया है। पीएम मोदी भी एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच हरीश चौधरी ने बताया कि श्रीनगर में आयोजित होने वाली व्हीलचेयर बास्केटबॉल नॉर्थ जोन में उत्तराखंड टीम प्रतिभा करेगी। तीन दिन की सीरीज में जो टीम विजय होगी। वह अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए चयनित होगी।

इस मौके पर कप्तान प्रीति गोस्वामी, निर्मला मेहता, नीलिमा राय, तारा रावत, लक्ष्मी, गंगावती राजेंद्र सिंह धामी, कमल हसन, रेखा मेहता, शांति देवी, पार्षद सुशील चौहान, भुवन गुप्ता, शैलेंद्र रावत, डॉ. राकेश सिंह, अनिल रावत, राधे कुमार, ममता जोशी, राजू कोली आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी