खाद्य विभाग ने मारा पंतनगर कृषि विवि के छात्रावास की कैंटीन में छापा  कैंटीन के खाने में कीड़े मिलने से मच गया हड़कंप  खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे, चालान भी किया  

Spread the love
रुद्रपुर। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के हॉस्टल की कैंटीन के खाने में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी खाद्य संरक्षा विभाग की टीम को मिली तो सूचना मिलते ही टीम ने औचक निरीक्षण किया और सैंपल के नमूने जांच के लिए भेज दिए, साथ ही चालान भी किया। बता दें की टीम ने कैंटीन के 16 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। विवि के स्टूडेंट वेलफेयर डीन ने भी जांच बैठाई है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के छात्रावास की कैंटीन में परोसे गए खाने में कीड़े पाए जाने पर खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को कैंटीन का औचक निरीक्षण किया। छात्रावास के अधिकारियों को छात्रों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ परोसने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य से संबंधित किसी भी मामले में टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने की अपील की है। टीम द्वारा किए गए एकाएक निरीक्षण से हॉस्टल की कैंटीन में अफरातफरी का माहौल हो गया। इस दौरान टीम ने कैंटीन से मलका दाल, सूजी, बेसन, सोया सॉस, सब्जी मसाला, पोहा, नमक, चने की दाल, आटा, मैदा, साबुत धनिया, अजवाइन, पापड़, चीनी, चायपत्ती, गुलाब जामुन (मिक्स) के कुल 16 नमूने जांच हेतु लिए।अस्वच्छ एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थों के निर्माण में चालान भरने की कार्रवाई की गयी।
खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राजकीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला ऊधमसिंह नगर एवं देवांश खाद्य प्रयोगशाला, रुड़की भेजा गया है।  इस दौरान छात्रावास वार्डन, मैनेजर एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि एफएसएस एक्ट 2006 (Food Safety and Standards Act) के मानकों के अनुरूप एवं अनुसूची 04 के अन्तर्गत साफ-सफाई युक्त स्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों का निर्माण कर ही छात्राओं को उपलब्ध करायें। जिला अभिहित अधिकारी द्वारा सभी ठेकेदार, वार्डन, मैनेजर, सुपरवाइजर को निर्देश देते हुए कहा की छात्राओं को गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री ही परोसी जाए. यदि कोई ठेकेदार इस प्रकार का भोजन उपलब्ध नहीं कराता है, तो इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग तथा टोल फ्री नम्बर 18001804246 पर की जाए। अभिहित अधिकारी (Designated) खाद्य संरक्षा एवं औषधीय प्रशासन डॉक्टर प्रकाश चंद्र फुलारा ने बताया कि मुख्यालय को सूचना दी गई थी कि कृषि विश्वविद्यालय की सुभाष भवन छात्रावास की कैंटीन के खाने में कीड़े मिले हैं. जिसके बाद मुख्यालय के निर्देश पर गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम सुभाष हॉस्टल की कैंटीन के निरीक्षण के लिए गई हुई थी. मौके पर 16 खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की गई है. साथ ही चालान भी किया गया है। डॉक्टर बृजेश सिंह अधिष्ठाता छात्र कल्याण कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर कैंटीन संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी