आपराधिक प्रवृत्ति के ई-रिक्शा चालक ने खड़ा किया बखेड़ा

रुद्रपुर,  बुधवार की दोपहर को उस वक्त एक ई-रिक्शा चालक ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। जब सीपीयू कर्मियों ने उसका ई-रिक्शा पकड़ लिया। इसके बाद चालक ने बाकी चालकों में अफवाह फैलाकर हंगामा खड़ा कर दिया और चालकों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में सीपीयू कर्मियों को पता चला कि बखेड़ा करने वाले आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बाद अपने आप ही हंगामा बंद हो गया और आरोपी रफूचक्कर हो गया।

दोपहर को सीपीयू प्रभारी राकेश बिष्ट की मौजूदगी में सीपीयू कर्मी यातायात व्यवस्था देख रही थी। अचानक कर्मियों ने एक ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया। कारण वह दूसरी बार निर्धारित मार्ग से हटकर संचालन कर रहा है। कार्रवाई को देखकर संजू नाम के चालक ने हंगामा करना शुरू कर दिया और बाकी चालकों को एकत्रित कर धरना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद जब सीपीयू कर्मियों को पता चला कि हंगामा करने वाले पर 13 संगीन धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

सीपीयू कर्मियों ने इसकी जानकारी अन्य चालकों को दी। इसके बाद आंदोलित चालक वहां से चले गए और आरोपी चालक भी मौका देखकर रफूचक्कर हो गया। सीपीयू प्रभारी राकेश बिष्ट ने बताया कि हंगामा काटने वाले चालक पर शेरगढ़ यूपी से लेकर थाना पंतनगर, रुद्रपुर में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसकी जानकारी जुटाई जाएगी और आरोपी किसी मामले में वांछित हुआ तो उसको पकड़ा भी जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद