राशन माफिया की दबंगई, सस्ता गल्ला विक्रेता को घेरा, जबरन अपने ट्रक में करने लगा लोड

Spread the love

रुद्रपुर,  राशन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब छोटे सस्ता गल्ला विक्रेताओं को दबंगई के बल पर दबाने की कोशिश भी करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला आरएफसी गोदाम परिसर में हुआ। जहां राशन माफिया अपनी टीम के साथ पहुंचा और दबंगई के बल पर राशन भरने को खड़े अपने ट्रकों को आगे करवाने लगा। जब छोटे सस्ता गल्ला विक्रेता ने इसका विरोध किया तो घेराबंदी कर धमकाने के आरोप लगने लगे।मामला बिगड़ता देख सूचना मिलने पर एआरओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वितरण व्यवस्था नियमानुसार बनाने का आदेश दिया।

सस्ता गल्ला विक्रेता नरेश सागर नियमानुसार कानपुर हाईवे स्थित आरएफसी गोदाम पहुंचा और निर्धारित नंबर के आधार पर गल्ला वितरण राशन ट्रकों में लोड करवा ही रहा था। अचानक राशन माफिया के नाम से चर्चित दबंग माफिया आया और गाड़ियों के काफिले से उतरते ही वहां तैनात एसएमओ को उसके ट्रकों में पहले राशन लोड कराने को कहने लगा। यह देख जब गल्ला विक्रेता ने विरोध किया तो मौके पर बखेड़ा खड़ा हो गया।

दोनों पक्षों के आमने-सामने होने के बाद मामले की जानकारी आरएफसी बीएस फिरमाल ने डीएसओ विपिन कुमार को मामले को देखने का आदेश दिया।

मौके पर एआरओ मंजीत सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और अव्यवस्था पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने आदेशित किया कि अब राशन वितरण के ट्रक नियमानुसार बारी-बारी से सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों पर जाएगी। कोई भी गल्ला विक्रेता या फिर संबंधित व्यक्ति गोदाम पर आकर दबंगई नहीं दिखाएगा। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई होगी। सवाल यह उठता है कि आखिर कौन है ये राशन माफिया जो लगातार हो रही शिकायतों के बाद खुलेआम अपना रौब दिखाता है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप