सपा समाप्तवादी पार्टी बनने की तरफ, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण:केशव प्रसाद मौर्य

बरेली, । उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य शनिवार को पुलिस लाइन पहुंचे । जहां पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया । यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का मतलब गुंडागर्दी और अपराधियों का संरक्षण है। ये लोग समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बना रहे हैं।   भाजपा नेताओं पर अखिलेश यादव की बयानबाजी पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिसके अपने घर शीशे के हों वो दूसरे के घर पत्थर फेंकेगा तो क्या होगा। अखिलेश यादव गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश में जहां भी अपराध हो रहे हैं उनका खुलासा हो रहा है तो उसमें समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों का नाम आ रहा है । वक्फ संशोधन बिल पर उन्होंने कहा कि कमेटी इसको देख रही है, उसकी तरफ से जो परिणाम आएंगे उसका इंतजार कर रहे हैं। जिनको विरोध करना वो तो करेंगे ही। लखनऊ से मुजफ्फरनगर जाते वक्त बरेली में ईधन डलवाने के लिए पुलिस लाइन में उनका काफिला थोड़ी देर रुका था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद