चालक के दस्तावेज लगाकर बना दिया 200 करोड़ का टर्नओवर

रुद्रपुर,  सीरगोटिया के रहने वाले एक चालक के दस्तावेज लगाकर करोड़ों का लेनदेन किए जाने का मामला सामने आया है, जबकि जीएसटी के अधिकारी चालक के घर पहुंचे और करोड़ों का टर्नओवर दिखाया तो चालक को फर्जीवाड़े की भनक लगी और पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।   जानकारी के अनुसार जामा मस्जिद सीरगोटिया निवासी आजम खान ने बताया कि वह कम पढ़ा लिखा व्यक्ति है और महज हस्ताक्षर करना ही जानता है। साथ ही वह गाड़ी का चालक है और परिवार की जीविका चलाता है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में जीएसटी की टीम घर पर आती है और दस्तावेज दिखाते हुए 200 करोड़ का लेनदेन किए जाने की जानकारी देती है और 200 करोड़ के टर्नओवर पर जीएसटी नहीं देने का नोटिस भी दिखाया।

इसकी भनक चालक आलम खान को हुई तो वह भौचक्का रह गया और जब टीम ने आसपास के इलाकों में पूछताछ की तो पता चला कि किसी जालसाज व्यक्ति ने चालक के फर्जी दस्तावेज लगाकर एक फर्म बनाई और कारोबार की आड़ में करोड़ों का लेनदेन कर दिया। इसके बाद चालक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि पुलिस फर्जीवाड़ा प्रकरण की जांच कर रही है। साथ ही जीएसटी विभाग से संपर्क कर मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद