फुटेला हॉस्पिटल के हेल्पलाइन नंबर पर भेजी अश्लील फोटो

रुद्रपुर, शहर के नामी हड्डी रोग विशेषज्ञ फुटेला हॉस्पिटल के हेल्पलाइन नंबर पर अश्लील फोटो भेजने का मामला सामने आया है। आरोप था कि जब महिला डॉक्टर ने फोन रिसीव किया तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा अभद्रता भी की गई। पुलिस ने हॉस्पिटल के मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस स्थित फुटेला हॉस्पिटल के मैनेजर रोहित कपूर ने बताया कि एक अक्टूबर को हॉस्पिटल के आईवीएफ हेल्पलाइन नंबर पर एक अज्ञात कॉलर लगातार अश्लील फोटो भेज रहा है। इसी दिन जब ड्यूटी में तैनात महिला डॉक्टर ने फोन रिसीव किया और अपना नाम नहीं बताया तो अज्ञात आरोपी ने महिला चिकित्सक से अश्लील वार्ता की और बाद में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

सुबह होने पर जब हॉस्पिटल प्रबंधन को मामले की जानकारी हुई तो हॉस्पिटल के मैनेजर रोहित कपूर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही सीडीआर के आधार पर कॉलर को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद