अब उत्तराखंड में भी होगी दुनिया के सबसे महंगे बादाम की खेती

Spread the love

पंतनगर,  दुनिया के सबसे महंगे बादाम ’मैकाडेमिया नट्स’ की खेती अब उत्तराखंड में भी हो सकेगी। कोलकाता की शबनम नर्सरी ने आस्ट्रेलियन प्रजाति के इस बादाम के 25-30 साल पुराने मदर प्लांट को भारत में लाकर विशेष प˜ति से यहां की जलवायु के अनुकूल विकसित किया है। देश में पहली बार मैकाडेमिया नट्स के पौधे  किसान मेले में शबनम नर्सरी के स्टाॅल पर उपलब्ध हैं।

शबनम नर्सरी के मालिक आयन मंडल ने बताया कि नेपाल, भूटान व बांग्लादेश में इस बादाम की सफलतापूर्वक खेती होने के बावजूद भारत में इसका एक भी पौधा नहीं था। उन्होंने आॅस्ट्रेलिया से 25-30 साल पुराने मदर प्लांट को मंगाकर विशेष प˜ति से यहां की जलवायु के अनुकूल पौधे विकसित करने में सफलता हासिल की है। इन पौधों के लिए -3 से 45 डिग्री तक तापमान उपयुक्त है।

वहीं इसके पौधों को पानी की आवश्यकता तो होती है, परंतु पानी का जमाव इसके लिए बेहद नुकसानदेह होता है। इसलिए इसकी खेती तराई और पहाड़ों की ढलानों पर बेहद मुफीद मानी जाती है। इस बादाम में मिनरल्स, फाइबर व एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जिसकी वजह से यह ह्रदय रोगियों के लिए रामबाण औषधि मानी जाती है। यह बादाम दुनिया की सबसे महंगी बादामों में शुमार है और बाजार में इसकी कीमत ढाई से तीन हजार रूपये प्रति किग्रा. तक होती है , यह बादाम चपटी और अंडाकार होने के बजाए पूरी तरह गोल होती है, और इसका छिलका बेहद सख्त होता है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज