नए वाहनों को चोरी करने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

काशीपुर, काशीपुर क्षेत्र से हुई कार चोरी के एक आरोपी को पुलिस ने अलीगंज रोड से गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से चोरी की गई कार को बरामद कर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। वहीं सोमवार को चोरी का खुलासा कर एएसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य है। वहीं चोर गिरोह के दो सरगना अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं।

 एएसपी अभय प्रताप सिंह ने बीते दिनों बांसफोड़ान क्षेत्र में हुई कार चोरी का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बीती चार अक्टूबर को मधुबन नगर निवासी इस्माइल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 24 सितंबर को उसने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार घर के बाहर खड़ी की थी। आरोप लगाया कि अगले दिन कार अपने स्थान पर नहीं मिली। जिसके बाद पीड़ित ने काफी खोजबीन की, लेकिन कार का कहीं पता नहीं चला।

जिसके बाद पीड़ित ने कार चोरी होने की शिकायत की। एएसपी अभय प्रताप ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसके बाद सोमवार को मुखबिर की सूचना पर अलीगंज रोड स्थित ओवर ब्रिज हाईवे के नीचे से हरिद्वार निवासी 20 वर्षीय वसीम को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दो अन्य लोगों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। वहीं पुलिस ने फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज