शुरू हुई गैंगवार, छात्र समर्थक पर किया हमला, छात्रसंघ चुनाव को लेकर हुआ विवाद

Spread the love

रुद्रपुर,  सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव का असर अब गैंगवार के रूप में दिखने लगा है। जिसके चलते छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा रहे एक छात्र में हमला होने का मामला सामने आया है। आरोप था कि दूसरे अध्यक्ष पद के दावेदार के समर्थकों ने छात्र को घेर लिया और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने रंपुरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार भदईपुरा निवासी सुदीप सिंह ने बताया कि एमए इतिहास प्रथम सेमेस्टर का छात्र है। छात्रसंघ अध्यक्ष पद के दावेदार का समर्थक है। आरोप था कि सात अक्टूबर की दोपहर को वह कॉलेज परिसर के प्रांगण की ओर खड़ा था। तभी दूसरे अध्यक्ष पद के दावेदार के कुछ समर्थक आए और बातचीत करने के बहाने किनारे ले गए। जहां उस पर हमला कर चोटिल कर दिया। साथ ही जेब में रखी 4500 रुपये की नगदी भी छीन ली।

आरोप था कि हमलावरों ने जान से मारने की भी धमकी दी। आरोप था कि अध्यक्ष पद के दावेदार के समर्थक छात्र नहीं है और बाहरी आपराधिक प्रवृति के हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, रंपुरा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप