पुलिस ने नशे की गोलियां बेचते तीन नशे के सौदागरों को रंगे हाथ दबोचा नशीली गोलियां बेचकर कमाई कर इकठ्ठी की गई लगभग नौ लाख की धनराशि की बरामद 

किच्छा। पुलिस ने एक घर में छापा मार कार्यवाही करते हुए नशे की गोलियां बेचते हुए एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने दो हजार नशे की गोलियां बरामद की है। तलाशी के दौरान नशीली गोलियां बेचकर कमाई कर इकठ्ठी की गई लगभग नौ लाख रुपए की धनराशि भी पुलिस ने बरामद की है।
सीओ बीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाल धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बंडिया भट्ठा के एक घर में छापा मार कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को नशीली गोलियां बेचते हुए हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम बलजीत कौर उर्फ सिमरन पत्नी सुरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू तथा दोनों लोगों ने अपना नाम क्रमश  सुरेंद्र उर्फ रिंकू पुत्र स्वर्गीय कुलवंत सिंह एवं वीरेंद्र सिंह उर्फ काके पुत्र स्वर्गीय कुलवंत सिंह निवासीगण वार्ड नंबर 5 बंडिया भट्टा थाना कोतवाली किच्छा उधम सिंह नगर बताया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को मौके से दो हजार नशे की गोलियां एवं नशीली गोलियां बेचते जमा की गई आठ लाख अठहत्तर हजार रुपए की नगदी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में नशा तस्करों ने बताया कि वह यह नशीले पदार्थ की गोलियां गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से लेकर आते हैं तथा यहां  नशा करने वालों एवं खासकर युवाओं को बेचते हैं। पुलिस ने तीनों नशा तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है। पुलिस टीम में कोतवाल धीरेंद्र कुमार, एसएसआई उमेश कुमार, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह नेगी, महिला उप निरीक्षक नीलम मेहरा, एएसआई जगदीश मेहरा, देवराज सिंह, का0 बृजमोहन, अदिति आदि है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद