महिला को नशीला पदार्थ सुघांकर किया बेहोश ले उड़े उचक्के गहने और बैग

रुड़की, बेटी के घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने नशा सूंघाकर जेवरात लूट लिए। लूट के बाद बदमाशों ने उसे मंगलौर के पास गंगनहर पटरी पर लेजाकर छेाड़ दिया। होश आने के बाद महिला ने सिविललाइंस कोतवाली पहुंचकर मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर गांव निवासी मालदेवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की देवबंद में ससुराल है। सोमवार को वह अपनी बेटी के पास जाने के लिए घर से निकली थी। वह सेना अस्पताल तिराहे के पास खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच महिला के पास बाइक सवार दो युवक आए। युवकों ने महिला से पूछा कि उन्हें कहां पर जाना है।

महिला ने उन्हें बताया कि वह देवबंद में अपनी बेटी के घर जा रही हैं। जिस पर युवकों ने कहा कि वह भी देवबंद जा रहे है। वह उसे देवबंद तक छोड़ देंगे। महिला ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठा युवक महिला के पास पहुंचा। इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती। युवक ने महिला को नशीला पदार्थ सूंघा दिया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई।

बदमाशों ने बेहोश होने के बाद उसे बाइक पर बैठाया और अपने साथ ले गए। बदमाशों ने उसके गहने लूट लिए। इसके बाद उसे मंगलौर क्षेत्र के गंगनहर पटरी किनारे स्थित जंगल में छोड़कर फरार हो गए। जब उसे होश आया तो उसने खुद को मंगलौर क्षेत्र में गंगनहर पटरी किनारे पड़े हुए पाया। महिला ने बताया कि उसका बैग भी गायब था। बैग में नगदी और अन्य सामान था। महिला वहां से किसी तरह से अपने गांव में पहुंची और परिजनों को मामले से अवगत कराया। इस मामले में महिला ने कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद