सपा कार्यालय के बाहर महिला ने की जान देने की कोशिश, खाया जहरीला पदार्थ…पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

लखनऊ,  गौतम पल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर से आई महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गाड़ी में बैठाकर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह महिला कानपुर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कानपुर के कल्याणपुर थाने में महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। कार्रवाई न होने के कारण लखनऊ शिकायत करने मुख्यमंत्री आवास जा रही। जहां गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के विक्रमादित्य मार्ग पर जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत स्थिर बताई जा रही है।

कानपुर के कल्याणपुर थाने में 26 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। विवेचना के क्रम में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह जमानत पर है। इस मामले की चार्जशीट एक वर्ष पूर्व कल्याणपुर, कानपुर नगर से दाखिल की गई थी और मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। कानपुर नगर पुलिस को इस घटना की सूचना दी जा चुकी है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद