करवाचौथ की पूर्व संध्या पर रुद्रपुर के बजारों में लौटी रौनक -महिलाओं ने की पूजन सामग्री की जमकर खरीददारी -महिलाओं ने हाथों में रचवाई मेंहदी,कारोबारियों के खिले चेहरे

करवाचौथ की पूर्व संध्या पर रुद्रपुर के बजारों में लौटी रौनक
-महिलाओं ने की पूजन सामग्री की जमकर खरीददारी
-महिलाओं ने हाथों में रचवाई मेंहदी,कारोबारियों के खिले चेहरे

,रुद्रपुर।  करवाचौथ की पूर्व संध्या पर रुद्रपुर के बाजारों में रौनक लौटनी शुरू हो गई है। इस दौरान महिलाओं ने पूजन सामग्री की खरीददारी की। तो वही सुहागिन महिलाओं ने हाथों में मेंहदी रचवाई। ऐसे में बाजार में भीड़भाड़ देखने को मिली। तो वहीं भीड़ को देख कारोबारियों के भी चेहरे खिलते हुए दिखाई दिए।
बताते चले कि शनिवार से हो रही बारिश के चलते बाजार का 50फी सदी कारोबार ठप हो चुका था,लेकिन बुधवार को करवाचौथ की पूर्व संध्या पर महिलाएं मुख्य बाजार,मनिहारी गली,आवास विकास स्थित मार्केट में बड़ी संख्या में खरीददारी करती हुई दिखाई दी। इस दौरा न महिलाओं ने करवाचौथ पूजन में इस्तेमाल होनी वाली सामग्रियों की खरीददारी की। तो वहीं सुहागिन महिलाओं ने हाथों पर मेंहदी ल गाकर करवाचौथ पर्व को लेकर उत्साह दिखाया। जिससे सुबह से ही बाजार में भीड़ भाड़ देखने को मिली। बाजार में रौनक देखते ही कारो बारियों के चेहरे भी खिलते दिखे। वरना अनुमान लगाया जा रहा था कि बारिश के कारण इस बार दीपावली फीकी पड़ सकती है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद