सोने की ईंट के नाम पर ठग लिए ढाई लाख रुपये

लखीमपुर खीरी,  सोने की ईंट के नाम पर ढ़ाई लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बहराइच निवासी महिला ने धौरहरा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक पर ढाई लाख रुपये लेकर नकली सोने की ईंट देने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

बहराइच जिले के गांव घसियारीपुरा निवासी सुनीता ने दी गई तहरीर में लिखा है कि उनके एक परिचित अश्वनी तिवारी ने फोन कर सोने की ईंट बेचने की  बात बताई। इस पर ईंट खरीदने के लिए एक सराफ को साथ लेकर शारदा बैराज आए। सुनीता कहना है कि एक सोने का टुकड़ा पहले दिया गया, जो जांच में 24 कैरेट का निकला। विश्वास होने पर 50 हजार रुपये लेकर गईं तो वहां पर मिले युवक ने अपना नाम राजेश यादव बताया। उसने ढ़ाई लाख में सोने की आधी ईंट देने के लिए कहा। इस पर उनके बेटे ने अपने दोस्त इस्माइल अंसारी को जानकारी दी। सुनीता ने बताया कि इस्माइल अंसारी ने अपने रिश्तेदार इमरान और नदीम से मिलवाया, जो पैसा देकर ईंट खरीदने पर सहमत हो गए। पांच अक्तूबर दोपहर 12:30 बजे ढखेरवा चौराहे पर राजेश यादव को रुपयों से भरा बैग देकर ईंट खरीद ली। इसके बाद इमरान और नदीम ईंट लेकर लखनऊ चले गए। महिला का कहला है कि लखनऊ पहुंचकर इमरान और नदीम सोना नकली होना बताकर रुपये वापस करने का दबाव बना रहे हैं। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद