कोतवाल ने कबाड़ व्यापारियों को दस दिनों के अंदर दुकानों में कैमरे लगाने के दिए निर्देश

बाजपुर। कोतवाल नरेश चौहान ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के कबाड़ व्यापारियों के साथ बाजपुर कोतवाली परिसर में मीटिंग की। मीटिंग के दौरान बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान ने सभी व्यापारियों को अपनी-अपनी दुकानों में  कैमरे लगाने और पुलिस का सहयोग करने की बात कही।

मीटिंग में बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान ने सुल्तानपुर पट्टी, केशोवाला, दोराहा, बरहैनी, नमूना आदि क्षेत्रों के कबाड़ व्यापारियों के साथ बाजपुर कोतवाली परिसर में मीटिंग ली गई। बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान ने कहा कि कबाड़ व्यापारी भी क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिक हैं और जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज सभी को अदा करना चाहिये। बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान ने कहा कि जब चोरी होती है तो सबसे पहले चोर चोरी के सामान को बेचने के लिये जाता है ऐसे में आप लोग अपनी अपनी दुकानों पर  कैमरे लगवायें। बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान ने सभी व्यापारियों को अगले दस दिनों के अंदर अपनी अपनी दुकानों पर कैमरे लगवाने के आदेश दिए गए।  कोतवाल नरेश चौहान ने कबाड़ व्यापारियों को चेतावनी दी कि यदि अपनी अपनी दुकानों पर कैमरे नहीं लगाए गए तो व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सुरेंद्र चौहान, मोहम्मद जुनैद, इरफान अली, वसीम, खलील, सद्दाम, गुलाम साबिर, अख्तर अली, जाफर, अफ़रोज़ आदि मौजूद रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद