प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या

रुद्रपुर। रम्पुरा से नौ दिन से लापता युवक की हत्या कर शव को कल्याणी नदी के किनारे दफना दिया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं। आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को रम्पुरा निवासी रेनू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके पति 28 वर्षीय सुमित श्रीवास्तव पुत्र राजू श्रीवास्तव मूल मसमासी बहेड़ी यूपी हाल रम्पुरा निवासी 14 नवंबर की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने 16 नवंबर को मामले में गुमशुदगी दर्ज की थी। आठ दिन बाद भी युवक का पता नहीं लगने पर 21 नवंबर को अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा तरमीम किया था। एसएसपी ने बताया कि सर्विलांस के जरिए पुलिस को पता चला कि सुमित को आखिरी बार रम्पुरा निवासी गणेश पुत्र पूरन ने फोन किया था। पुलिस ने गणेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गणेश ने बताया कि वह सुमित की पत्नी रेनू से प्रेम करता है और दोनों ने मिलकर सुमित की हत्या करने की योजना बनाई थी। 14 नवंबर की रात सुमित को शराब पीने के बहाने प्रीत विहार कल्याणी नदी के पास खेत पर बुलाया। यहां उसने अपने साथियों रम्पुरा निवासी दीपक कोली पुत्र विजयपाल, शिवम और बिलासपुर यूपी निवासी गोविंदा के साथ मिलकर सुमित की जूते के फीते से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। वहीं दो दिन बाद जब मृतक का हाथ नदी से बाहर दिखने लगा तो उन्होंने वंश पुत्र राहुल सिंह, दीपक, गोविंदा और शिवम के साथ मिलकर शव को कल्याणी नदी के किनारे दफना दिया। पुलिस ने आरोपी गणेश, वंश, दीपक और सुमित की पत्नी रेनू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गोविंदा और शिवम फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस टीम  में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी,  वरि0उ0नि0 ललित मोहन रावल, वरि0उ0नि0 नवीन बुधानी, उ0नि0 गणेश भट्ट, उ0नि0 जितेन्द्र कुमार,  उ0नि0 होशियार सिंह,  उ0नि0 चंदन बिष्ट,  उ0नि0 चन्द्र सिंह, उ0नि0 नेहा राणा, का0 महेन्द्र कुमार,  महेश राम,ताजवीर शाही, रमेश चन्द्र,  दलीप कुमार है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद