विधायक अरोरा के हस्तक्षेप के बाद एबीवीपी का आंदोलन हुआ समाप्त

Spread the love

,रुद्रपुर।  तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले सात दिनों से अनिश्तिकालीन धरने के बाद आखिरकार विधायक के हस्तक्षेप के बाद एबीवीपी कार्य कर्ताओं का धरना समाप्त हो गया। जिस पर विधायक अरोरा ने सीएम व शिक्षा मंत्री से वार्ता कर संध्याकालीन कक्षाएं प्रारंभ होने का भरोसा जताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाकी मांगों को जल्द प्रारंभकर दिया जाएंगा।
बताते चले कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सीटे भरने के कारण विद्यार्थियों को प्रवेश करने चक्कर काटने पड़ रहे थे। जिसको लेकर एबीवीपी ने प्रवेशधारकों के लिए संध्याकालीन कक्षाएं प्रारंभ करने,महाविद्यालय में पुस्तकों की व्यवस्था करने और रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति किए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितका लीन धरना शुरू कर दिया था। सोमवार को आंदोलन के सातवें दिन विधायक शिव अरोरा कॉलेज परिसर पहुंचे और आंदोलित छात्रनेता ओं से वार्ता की, लेकिन छात्र नहीं माने। जिस पर विधायक अरोरा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी,शिक्षा मंत्री सहित शिक्षा सचिव से फोन पर वार्ता की। जिस पर सरकार ने संध्याकालीन कक्षाएं प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की। तब जाकर एबीवीपी ने धरना समाप्त किया। इस दौरान विधायक अरोरा ने भरोसा जताया कि जल्द ही पुस्तकों की खरीद शुरू करने के साथ ही प्रध्यानापकों की नियुक्ति प्रारंभ की जाएंगी। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य केके पांडे, प्रदेश सह मंत्री रचित सिंह, गौतम पपनेजा, रोहित भट्ट, मोहित कक्कड़, दिलजोत बज़बा, जितेंद्र संधू,राहुल गुप्ता,विचित्र कुमार,सौरभ कुमार, दीपक सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
——————————————-

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    Spread the love

    Spread the love  रुद्रपुर। :-थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक गरीब पिता की इज्जत से खिलवाड़ किया और रिश्ता तय होने के बाद गरीब बेटी…

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि देश के युवा प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर राहुल गांधी चार जून से कुमाऊं दौरे पर आ रहे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज