युवती से जबरन कराया जा रहा था अनैतिक कार्य, पुलिस ने संचालक को दबोचा

  •  रुद्रपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने काशीपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य कराने पर पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार किया है। गेस्ट हाउस में राजस्थान की युवती से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस के अुनसार गुरुवार रात सूचना मिली कि काशीपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधि चल रही है। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्या की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और गेस्ट हाउस में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक कमरे में युवती बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह राजस्थान की रहने वाली है और गेस्ट हाउस संचालक उससे जबरन अनैतिक देह व्यापार कराता है। इस पर टीम ने गेस्ट हाउस संचालक को गिरफ्तार कर लिया। संचालक ने पूछताछ में अपना नाम नाम भूरारानी निवासी इंद्रपाल सुखीजा बताया। यूनिट प्रभारी बसंती आर्या ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद