भूसे से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा,बाल-बाल बचे राहगीर किच्छा से रुद्रपुर की ओर रहा था ट्रक कई बाइक सवार नीचे दबने से बचे

रूद्रपुर। ओवरलोड वाहनों को हाईवे पर दौड़ना बंद होता नजर नहीं आ रहा है। पुलिस के दावों की पोल खोलते हुए शुक्रवार की सुबह उस वक्त एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जब एक भूसे से भरा ओवरलोड चलते-चलते हाईवे पर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से कई बाइक सवार राहगीर बच गए और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह आठ बजे भूसे से भरे ओवरलोड ट्रक संख्या यूपी 38 टी 9750 किच्छा से रुद्रपुर की ओर निकला। ट्रक में मानक के विपरीत भूसा भरा हुआ था। जिसकी वह से किच्छा हाईवे पर चलते वक्त ट्रक ओवरलोड होने के कारण अनियंत्रित हो रहा था और जैसे ही ट्रक किच्छा हाईवे राधा स्वामी सत्संग के समीप पहुंचा। अचानक अनियंत्रित होकर पलट ग या। उसी दौरान ट्रक के बगल से कई बाइक सवार भी जा रहे थे। जो ट्रक के नीचे आने से बाल-बाल बच गए। वरना एक बड़ा हादसा हो सकता है। अब सवाल यह उठता है कि हाईवे पर दौडते ओ वरलोड भारी वाहनों पर कभी अंकुश लगेगा या फिर ऐसे ही ओव र लोड वाहन राहगीरों की जिंदगी को रौदते रहेगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद