डीजे बंद कराने को लेकर दबंगो ने हाथ में बंदूक लेकर जान से मारने की धमकी दी।

रुद्रपुर। डीजे पर डांस कर रही महिलाओं पर कुछ युवक छीकाकशी कर रहे थे। जिस पर पीड़ित ने डीजे बंद करा दिया। जो दबंग युवकों को नागवार गुजरा और उन्होंने पीड़ित व उसके परिवार की लाठी डंडो से पिटाई कर दी। आरोप है कि दबंगो ने हाथ में बंदूक लेकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम बागवाला दानपुर निवासी अभिमन्यु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 नवंबर को उसके निवास पर उसके भाई के विवाह की पार्टी आयोजित की गई थी। जिसमें बागवाला निवासी हिमांशु यादव उर्फ छोटू, सन्नी यादव, निक्कू यादव और संदीप उर्फ सिप्पू द्वारा डीजे पर डांस कर रही महिलाओं पर गंदे गंदे कमेंट कर उन्हे परेशान किया जा रहा था। जिस पर पीड़ित ने डीजे बदं करवा दिया। जिससे वह लोग नाराज हो गय और गाली गलौच करने लगे। अन्य लोगों के समझाने के बाद वह लोग वहां से धमकी देते हुए चले गये और कुछ देर बाद अन्य साथियों के साथ लाठी डंडो के साथ आये और लाठी डंडो के साथ उसके व उसके परिजनों के साथ मारपीट की। इस दौरान एक युवक के हाथ में बंदूक भी थी। जो जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस दौरान उनके साथ संतोष यादव भी मौजूद था। मारपीट के बाद घायल हुए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने अपनी व परिवार की जान माल की सुरक्षा का हवाला देते हुए पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद