पूर्व विधायक ठुकराल ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नमन

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर तमाम लोगों के स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान ठुकराल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद विभिन्न विषयों के ज्ञाता होने के साथ-साथ एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वह भारत के पहले हिंदू सन्यासी थे, जिन्होंने हिंदू धर्म और सनातन धर्म का संदेश विश्व भर में फैलाया। उन्होंने विश्व में सनातन मूल्यों, हिन्दू धर्म और भारतीय संस्कृति की सर्वोच्चता स्थापित की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद विलक्षण प्रतिभा के धनी थे, जिन्होंने एक समाज सुधारक के रूप में युवाओं को आगे बढने के लिए प्रेरित किया। साथ्ज्ञ ही पूरे देश के युवाओं को एकसूत्र में पिरोने का काम किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानन्द के पद चिन्हों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान ट्रांजिट कैम्प व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, महामंत्री विकास बंसल, अजय नारायण सिंह, केरू मण्डल, कमलदीप सोनकर, हीरा मण्डल, प्रकाश धिकारी, सरजीत मण्डल, विवेक मालदार, गौतम सिकदार, गोपी गुप्ता, विमल राय, आदर्श रजापूत, जयदेव शाह आदि समेत कई लोग शामिल थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी