ऊर्जा प्रदेश की बिजली हुई महंगी तो कांग्रेस को आया गुस्सा।

Spread the love

रिपोर्टर शाहिद खान

 

रूद्रपुर। प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ाये जाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने नवोदय पावर हाउस के पास एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका।इस दौरान कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से पांच से आठ प्रतिशत तक विद्युत दरें बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। ऊर्जा निगम की ऑडिट कमेटी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। आम आदमी पहले ही महंगाई से परेशान है। लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब आदमी का घर चलना मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। साल भर में दूसरी बार विद्युत दरें बढ़ाना जनता के साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर है। भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। भाजपा सरकार में आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी का बंदोबस्त करना मुश्किल होता जा रहा है। सरकार गरीबों की दुश्मन साबित हो रही है। भाजपा सरकार में पूंजीपति और अमीर होता जा रहा है जबकि गरीब और भी गरीब होता जा रहा है। महंगाई बढ़ाने वाली भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। जिस तरह हिमाचल में जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है इसी तरह आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी भाजपा का सफाया होगा

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी