60 करोड़ से चमकेगा शहर! निगम ने विकास कार्य कराने का खाका किया तैयार

बरेली: नगर निगम ने 15वें वित्त आयोग के तहत मिले अनुदान से 60 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने का खाका तैयार किया है। सोमवार को बैठक में प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जाएगा। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया होगी।

नगर निगम ने 15वें वित्त आयोग से सड़क और नाली निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए हैं। इसके लिए पार्षदों से वार्डों के काम की जानकारी मांगी थी। पार्षदों ने कई छोटे और बड़े काम कराने के लिए प्रस्ताव भेजे हैं।

प्रस्ताव के अनुसार सुभाषनगर में मुख्य नाले के साथ 18 छोटी नालियों को बनाया जाएगा, ताकि जल निकासी की समस्या दूर हो सके। मुख्य मार्केट से रेलवे अंडरपास तक सड़क निर्माण का 1.40 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इसी वार्ड में खन्ना बिल्डिंग से तपेश्वरनाथ मंदिर तक के लिए 1.5 करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड और नाली का निर्माण होगा।  वार्ड-10 में प्रीति विहार से संभव अस्पताल तक, वार्ड-26 में कुर्मांचल नगर काॅलोनी में आरसीसी नाली और सड़क निर्माण, वार्ड 54 और 61 में धोबी चौराहा से दिव्य प्रकाश प्रेस होते हुए रेलवे लाइन तक सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित हैं।

इसके अलावा वार्ड 55 में कृष्णा होम्स के सामने मिनी बाईपास रोड से अतुल मिश्रा के मकान तक सडक़ बनेगी। वार्ड 46 में मिनी बाईपास रोड पर भसीन ट्रेडर्स से हार्टमन काॅलेज गेट नंबर दो होते हुए रामलीला ग्राउंड के मेन गेट तक साइड पटरी, नाली निर्माण और हॉट मिक्स सड़क निर्माण किया जाएगा। वार्ड 60 शाहदाना में शहामतगंज चौराहा से साहू गोपीनाथ चौराहा और बांस मंडी रोड होते हुए फूल चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण और नाली की मरम्मत का काम किया जाएगा।

15 वें वित्त आयोग के बजट से निर्माण कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस मद से कई वार्डों में काम होने हैं। सड़क और नाली के निर्माण होने से लोगों को समस्याओं से निजात मिलेगी– उमेश गौतम, मेयर। 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद