उधमसिंह नगर पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी देर रात एटीएम काट रहे बदमाश  की पुलिस के साथ मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली

Spread the love
रुद्रपुर। नैनीताल रोड पर स्थित एक्सिस बैंक में बैंक की खिड़की तोड़कर एटीएम मशीन को काट रहे बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर ऐसा सबक सिखाया कि अब बदमाश जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के समक्ष हाथ जोड़कर अपनी जान की सलामती की भीख मांग रहा है।दरअसल एक्सिस बैंक में चोरी का प्रयास के आरोपी की सोमवार रात मोदी मैदान के पास पुलिस के साथ बहुत मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात को ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पुलिस के गश्ती दल गश्त कर रहे थे। तभी क्षेत्र में स्थित एक्सिस बैंक में एक संदिग्ध के होने की आहट सुनाई दी। नजदीक जाकर देखा तो बदमाश बैंक की खिड़की तोड़कर उसके एटीम को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया और बैंक के अंदर घुस गया है। गश्ती दल ने तुरंत मौके पर उसको पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया गया कि उसका एक साथी और है जो मोदी मैदान के पास उसका इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम उसे साथ लेकर मोदी मैदान ले जाया गया। जहां से वह घने कोहरे का फायदा उठा कर अचानक गच्चा देकर झाड़ियों के अंदर भाग गया और अगले ही पल गश्ती दल पर फायर कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया है। पुलिस को उसके बगल में खोखा कारतूस और तमंचे के अतिरिक्त एक बैग भी पड़ा था। पूछने पर उसने बताया कि उसका साथी नाजिम निवासी बिलासपुर जो यहां उसके इंतजार में  था, जो मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। आरोपी के अन्य साथी नाजिम की तलाश की जा रही है। अभियुक्त भूप सिंह बिलासपुर का रहने वाला है। जनपदों और उत्तर प्रदेश से इसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त का सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।  हम आपको बता दें कि जिले में जब से बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा की तैनाती हुई है तब से लेकर अब तक पुलिस जिले में ठोको पुलिस की दर्ज पर अभियान चलाकर 11 अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देकर यानी गोली का जवाब गोली से देकर उनको सबक सीखा चुकी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप