चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने जुटाया समर्थन रोड शो निकालकर कई वार्डों में किया धुंआधार प्रचार

Spread the love

रुद्रपुर। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने रोड शो निकालकर कई वार्डों में धुंआधार प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में नुक्कड़ सभाएं भी की। अंतिम दिन सभी वार्डो में रोड शो के लिए निकले विकास शर्मा का लोगों ने जगह जगह फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। विकास शर्मा ने सनरूप वाली कार पर सवार होकर लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और उनसे वोट की अपील की।

रोड शो के दौरान विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा मेयर प्रत्याशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी ने मुझे रुद्रपुर का चौकीदार बनने का अवसर दिया है। आने वाले पांच साल तक मैं जनता का सेवक बनकर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए दिन रात एक कर दूंगा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर को विकसित शहर बनाने के लिए प्रथम चरण में केन्द्र से दो से ढाई हजार करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज लाकर यहां पर सीवर लाईन, सड़कों का चौड़ीकरण, पार्किंग, भूमिगत विद्युत लाईन जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे किये जायेंगे। शहर को जाम से छुटकारा दिलाया जायेगा। हमने संकल्प लिया है कि हम गौ माता का संरक्षण करेंगे। प्राचीन अटरिया मंदिर का सजाने संवारने का काम करेंगे। शहर के अन्य धार्मिक स्थलों को भी विकसित किया जायेगा। नशे के खिलाफ भी शहर में अभियान चलाया जायेगा। नगर निगम के पास स्वास्थ्य विभाग होता है, इसके माध्यम से शहरवासियों के स्वास्थ्य को लेकर बेहतर काम किये जायेंगे।विकास शर्मा ने कहा कि देश में मोदी जी और प्रदेश में धामी जी का डंका बज रहा है। जिस के भीतर देश भक्ति का जुनून होता है वही भाजपा के साथ खड़ा होता है। आज निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश की जनता धामी जी के साथ खड़ी है और निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार लाने के लिए बेताब है। कांग्रेस ने सत्तर साल तक देश में राज किया। झूठ के आधार पर हिंदु मुस्लिमों को लड़वाया। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की। कांग्रेस ने देश और प्रदेश को विकास में पीछे धकेल दिया। भाजपा ने हर वर्ग का विकास किया। भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है जबकि कांग्रेस तुष्टिकरण की बात करती है। भाजपा जो भी योजना चला रही है वह हर वर्ग के विकास के लिए बना रही है। विकास शर्मा ने कहा कि मैं इस शहर का चौकीदार बनने जा रहा हूं। मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में सबका साथ सबका विकास के लिए काम किया जायेगा। इस दौरान विनय बत्रा, पंकज बांगा, मनीष गोस्वामी, प्रीति धीर, जगदीश तनेजा, पवन गावा पल्ली, हरजीत राठी, देव शर्मा, अनुज पाठक, मुकेश भटनाकर, मुकेश शर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप