पुलिस मुठभेड़, स्मैक तस्कर को लगी पैर में गोली

रुद्रपुर : जनपद में एक बार फिर पुलिस और तस्कर के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। जहां जवाबी कार्रवाई के दौरान स्मैक तस्कर के पैर में गोली लगी और बदमाश लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने घटना की जानकारी ली और पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक व एक तमंचा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नानकमत्ता थाना पुलिस को पिछले लंबे समय से इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी होने की सूचनाएं व शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसी बीच 27 जनवरी की देर रात्रि साढ़े 12 बजे बाइक सवार युवक पुलिस को देख भागने लगा। गश्ती टीम को संदेह होने पर जब पीछा किया, तो जंगल व अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाइक सवार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन से चार राउंड गोलीबारी की और एक गोली आरोपी के पैर में लग गई। बावजूद इसके बदमाश द्वारा भागते-भागते भी तमंचे से फायरिंग करता रहा। इसके बाद पुलिस की दूसरी गोली बदमाश के दूसरे पैर में भी जा लगी और बदमाश लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। पुलिस ने जब घायल की तलाशी ली। उसके कब्जे से 140 ग्राम स्मैक व एक 315 बोर का तमंचा व कारतूस भी बरामद किया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ग्राम पसैनी नानकमत्ता निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ किन्दु बताया। बताया कि वह ग्राम बिसौटा व सीमावर्ती इलाके से बहेड़ी से स्मैक की खरीद करता है और महंगे दामों पर लती युवकों को मुहैया कराता है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद