जिलाधिकारी ने जिला सभागार में ली मासिक स्टाफ बैठक 

Spread the love

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने व राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये।  जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा पैरवी  प्रभावी तरीके से रखने के निर्देश दिये ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी समन्वय बनाकर समय-समय पर रात्रि के समय क्षेत्रों में भ्रमण भी करें।

उन्होने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि महिला अपराध को रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु उप जिलाधिकारी, एआरटीओ व पुलिस क्षेत्राधिकारी दुर्घटना स्थल चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे उप जिलाधिकारी व तहसीलदारों के साथ समन्वय स्थापित कर आरसी का मिलान करते हुये वसूली को बढ़ाये व बड़े बकायेदारों से सूची बनाते हुए तहसीलो में लगायी जाये व सख्ती से वसूली की जाये। उन्होने जिन अमीनो द्वारा राजस्व वसूली में ढीलाई बरती जा रही है उनका वेतन रोकने के निर्देश दिये। उन्होंने उप निदेशक खनन को निर्देश दिये कि जो मिट्टी खनन की अनुमति दी जाती है उसकी सूचना सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को भी अवश्य दे व खनन क्षेत्र का सीमांकन उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में किया जाये। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली लक्ष्य को समय से पूर्ण करें। उन्होंने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब व अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि बैंकों के आरसी देयको की वसूली की जाए तथा वसूली चार्ज भी जमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, सीएम जन समर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय से निस्तारण करें व शिकायतकर्ता से स्वयं वार्ता भी करें। उन्होंने आयोग के सन्दर्भो, आडिट आपत्तियो, मजिस्ट्रियल जांच को भी प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने ई-वाहनों के चार्जिंग के लिए चार्जिंग स्थल चयनित करने हेतु समिति गठित करते हुए स्थल चयन करने के निर्देश दिये।
बैठक में उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, सीओ निहारिका तोमर, संयुक्त कलेक्ट्रेट आशिमा गोयल, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, चतर सिंह चौहान, डॉ.अमृता शर्मा, कौस्तुभ मिश्र, रविंद्र बिष्ट, रविन्द्र जुआठा, ओसी कलेक्ट्रेट गौरव पाण्डे, डीजीसी बरीत सिंह, मनोज तिवारी, उप निदेशक खनन अमित गौरव, अभिहित अधिकारी डॉ0 प्रकाश फुलारा, एआरटीओ विमल पाण्डे, चक्रपाणी मिश्र सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी