पत्रकार बंधुओ पर प्रीपेड मीटर उजागर करने को लेकर मुकदमे के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस सुब्रत विश्वास द्वारा 

Spread the love

रुद्रपुर संजय नगर खेड़ा कार्यालय में पत्रकार बंधुओ पर रुद्रपुर गोदाम में प्रीपेड मीटर उजागर करने को लेकर जो प्रशासन द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया उसके विरोध में समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास के नेतृत्व में बैठक की गई बैठक में मजदूर और सामाजिक संगठन के लोग उपस्थित रहे जिसमें सरकार और प्रशासन द्वारा पत्रकार बंधुओ के ऊपर हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग की गई और जल्द से जल्द मुकदमा वापस नहीं हुआ तो 8 तारीख को सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देने की बात कही गई जिसमें संजय नगर के पूर्व पार्षद विकास मलिक ने कहा की शासन शासन और सरकार मिलकर संविधान के चौथे स्तंभ पत्रकारों को सच उजागर करने से रोक रही है वही सत्य जनता तक पहुंचाने के लिए पत्रकारों पर झूठे मुकदमे के तहत प्रशासन पत्रकारों को डरा धमका रही है अगर गोदाम में जाकर पत्रकारों ने प्रीपेड मीटर दिखाया है तो उसमें क्या गलत है जनता तक खबर पहुंचाना पत्रकारों का काम है जबकि भाजपा के नवनिर्मित मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा और विधायक शिव अरोड़ा ने कहा है कि प्रीपेड मीटर नहीं लगने दिया जाएगा और रुद्रपुर की जनता निश्चिन्त रहे तो वहां जनता कैसे निश्चिन्त रह सकती है जहां पत्रकारों के सच्चाई दिखाने को लेकर पत्रकारों पर मुकदमे हो गए हम इसका घोर निंदा करते हैं वहीं आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकारों पर हुए मुकदमे का हम कड़ी निंदा करते हैं हमारी पार्टी पत्रकारों के साथ खड़े हैं वहीं मजदूर नेता वीरेंद्र कुमार ने कहा कि विगत कई वर्षों से सरकार द्वारा मजदूरों का भी शोषण किया जा रहा है मजदूरों की आवाज उठाने वाले पर मुकदमा किया जा रहा है जब सरकार और प्रशासन सच की आवाज उठाने वाले पत्रकारों के ऊपर मुकदमा कर सकती है सच उजागर करने वाले पत्रकार की आवाज दबाने के लिए मुकदमे दर्ज कर सकती है तो मजदूर के हक्के लड़ने वाले मजदूरों के ऊपर मुकदमा दर्ज करना उनके लिए कौन सी बड़ी बात है भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है जनता के सामने आ गई वहां अब चौथा स्तंभ की आवाज भी दबाना चाहती है। समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास ने कहा अगर 8 तारीख से पहले पत्रकारों के ऊपर करेगा मुकदमे वापस नहीं किया तो सामूहिक रूप से पत्रकारों के साथ हम सभी सामाजिक और मजदूर संगठन गिरफ्तारी देंगे और अगर रुद्रपुर में प्रीपेड मीटर लगाए जाते हैं जो भाजपा की कथनी है कि नहीं लगाए जाएंगे उसके बावजूद भी प्रीपेड मीटर रुद्रपुर की आम जनता के घरों में लगता है व रूद्रपुर की जनता इससे परेशान होती है तो नवनिर्मित मेयर विकास शर्मा के कार्यालय के सामने धरना देने के लिए बाध्य होंगे। जिसका जिम्मेदार खुद भाजपा सरकार और प्रशासन होगी । क्योंकि चुनाव में किए गए वादों को पूर्ण करना सरकार की जिम्मेदारी है । प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहे पूर्व पार्षद विकास मलिक समाजसेवा सुब्रत कुमार विश्वास , विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, देवानंद जी, रणजीत तिवारी जी , मजदूर नेता धर्मेंद्र कुमार जी, साहिल कक्कड़ जी, रोहित मंडल दिनेश विश्वास निरंजन अधिकारी शतरंजन विश्वास सुबोध कुमार शुभेंदु विश्वास राकेश मंडल हरीश गोलदार आदि लोग थे ,


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप