एएनटीएफ-सिडकुल पुलिस ने दबोचा स्मैक तस्कर

Spread the love

रुद्रपुर : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना पंतनगर पुलिस की संयुक्त चेकिंग में एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये कीमत की स्मैक भी बरामद की और एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।एसटीएफ की एएनटीएफ प्रभारी पावन स्वरूप और सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार 4 फरवरी की देर शाम सिडकुल इलाके में संयुक्त चेकिंग कर रहे थे। तभी एक प्लाईवुड फैक्ट्री मार्ग पर बाइक संख्या यूके-06 एवाई-6337 पर सवार युवक पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रमोद राठौर थाना ट्रांजिट कैंप एवं मूल निवासी ग्राम सेंडा देवरनिया बरेली यूपी बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 62.50 ग्राम स्मैक बरामद की है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक मिलक रामपुर यूपी निवासी रफीक नाम के युवक से खरीदता है और हल्द्वानी जाकर नशेड़ी युवकों को मुहैया कराता है। गिरफ्तारी के दौरान भी वह हल्द्वानी ही स्मैक की सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप