16 महीने बाद दर्ज हुआ जेवरात से भरा बैग चोरी का मामला

रुद्रपुर: पुलिस की कार्रवाई इतनी सुस्त होगी कि शिकायतकर्ता ने सोचा भी नहीं होगा। ऐसा ही एक मामला थाना पंतनगर इलाके में आया। जहां वर्ष 2023 में हल्द्वानी जाते वक्त एक महिला का जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया था। दर-दर की ठोकर खाने के बाद वर्ष 2025 में मुकदमा दर्ज हुआ है। वो भी एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

मदनपुर थाना दिनेशपुर निवासी वीरेंद्र कोठारी ने थाना पंतनगर को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें बताया कि 19 मार्च 2023 की सुबह 7 बजे वह अपनी पत्नी व साले को पत्थरचट्टा मटकोटा मोड़ पहुंचा और टाटा मैजिक वाहन संख्या यूके-06 टीए-5913 में बैठाकर हल्द्वानी के लिए रवाना हुआ। जब पत्नी पहुंची तो देखा कि वाहन में रखा बैग गायब था। बैग में सोने का मंगलसूत्र, एक हार, सोने का लोकेट, एक नथ यानी साढ़े तीन तोले के जेवरात रखे हुए थे।
तहरीर देने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शिकायतकर्ता कार्रवाई को लेकर कभी थाना पंतनगर, रुद्रपुर कोतवाली, सिडकुल चौकी सहित हल्द्वानी में पड़ने वाली थाना चौकी के चक्कर काटता रहा, लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की।  आखिरकार थक हारकर उसने एसएसपी के नाम एक शिकायती पत्र पोस्ट किया। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस ने 16 माह बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद