बेकाबू डंपर से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत

Spread the love

रूद्रपुर। काशीपुर रोड पर  बेकाबू डंपर ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मौके से भाग रहे डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर काशीपुर रोड पर जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में डंपर का पहिया युवक के उपर से गुजर गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मौके से भाग रहे डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी होगी। काफी देर तक हाईवे पर जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और क्षत विक्षत को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

बेकाबू कार ने टेम्पो को मारी टक्कर,पांच घायल
रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बेकाबू कार ने टेम्पो को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गये। घायलों में से एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे सुशीला तिवारी रैफर किया गया। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। टैंपो चालक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 सुनील पुत्र होरी लाल निवासी आजादनगर वार्ड नं0 07 ट्रांजिट कैंप ने बताया कि उसका भाई उमेश पाल राठौर टेम्पो चालक है वह रात्रि लगभग 10.45 बजे अपने टैंपू संख्या यूके 06टीए4236 पर सिडकुल से ट्रांजिट कैंप की ओर आ रहा सवारी लेकर आ रहा था। टैंपो में 4 सवारी बैठी हुई थी कि ट्रांजिट कैंप स्थित परशुराम तिराहा के पास में फुलसुंगा की ओर से आ रही कार संख्या यूके 06 क्यू 3938 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से कार चलाते हुए टेंपो में टक्कर मार दी । जिसमे टैंपो चालक उमेश पाल राठौर और उसमें सवार शंशाक,अरविन्द कुमार, प्रकाश चन्द्र व एक अन्य घायल हो गये। उमेश पाल राठौर की हालत गंभीर होने के कारण सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी रेफर किया गया है। दुर्घटना में टैम्पू भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी