आदर्श कालोनी वार्ड 29 में दबंगों का कहर तलवारों से लैस होकर घर में बोला धावा, 

रुद्रपुर। आदर्श कालोनी वार्ड 29 में तलवारों से लैस कुछ दबंगों ने एक घर में धावा बोलकर धारदार हथियारों से परिवार पर हमले का प्रयास किया। परिवार के लोगों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। जाते जाते हमलावर घर के बाहर खड़ी कार सहित दो वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करके फरार हो गये। मामले में पीड़ित पक्ष ने तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगायी है।

 पुलिस को दी तहरीर में वार्ड नं. 29 आदर्श कालोनी निवासी गुलशन पत्नी मोहदम्मद मुजीब ने बताया कि 28 फरवरी की रात करीब नौ बजे वह घर पर परिवार के अन्य लोगों के साथ मौजूद थी। तभी पड़ोस का ही एक व्यक्ति घर में घुसकर गाली गलौच करने लगा। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर चला गया। बाद में वह कुछ अन्य लोगों के साथ आया। सभी लोग तलवार और धारदार हथियारों से लैस थे। उन्होंने घर में घुसकर हमला करने का प्रयास किया लेकिन किसी तरह घर के लोगों ने गेट बंद कर खुद को बचाया। इस दौरान उक्त लोगों ने घर के बाहर खड़ी कार संख्या यूके 06यू3726 सहित एक पुरानी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गये। घटना से परिवार के लोग दहशत में है। फिलहाल समाचार लिखने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुयी थी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद