सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर सीएम धामी ने नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद

Spread the love

खटीमा में दो स्थानों पर 25-25 कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम
खटीमा। नौगंवा ठग्गू स्थित  गौरी शंकर महादेव मंदिर तथा आरपी पब्लिक स्कूल के परिसर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने अपनी धर्मपत्नी संग शामिल होकर नव दंपतियों को आशीर्वाद व बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि शिव जी व माँ पार्वती का नव दंपतियों पर सदा आशीर्वाद बना रहे।

नौगवां ठग्गू  के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 25 व आरपी पब्लिक स्कूल के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 25 कुल 50 जोड़ो को मुख्यमंत्री व उनकी धर्मपत्नी गीता धामी ने दोनों कार्यक्रमों में पहुँचकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि मुझे इस महत्वपूर्ण अवसर पर साक्षी बनने का मौका मिला इसके लिए मैं आप सभी आभार व्यक्त करता हूँ व नव दम्पतियों को उनके सुखमय वैवाहिक जीवन के शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि कन्यादान को हमारे समाज व संस्कृति में महादान की संज्ञा दी गई है। मुझे एक अभिभावक के रूप में इस विवाह में शामिल होने का अवसर मिला यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सीएम धामी ने कहा कि खटीमा एक बगीचा है जिसमे सभी समुदाय के लोग प्रेम भाव से एक साथ मिलजुल कर रहते हैं, यह एक लघु भारत का स्वरूप लगता है, इसी भावना का उदाहरण यह सामूहिक विवाह भी है। उन्होंने कहा बेटियां एक नही दो-दो घरों को रोशन करती हैं। बेटियां सशक्त होंगी तो राष्ट्र सशक्त होता। उन्होंने कहा कि सरकार बालिका एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही हैं। सभी नौकरियों में महिलाओं को 30% आरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में मेडल तालिका में हम 25वें स्थान से 7वें स्थान पर आएं है। जिसमें बेटियों ने अधिक मैडल लेकर हमे गौरवान्वित किया। उन्होंने वन जोड़ों को पुनः शुभकामनाएं देते हुए आयोजकों के आभार व्यक्त कर बधाई दी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गणेश जोशी, अमित जोशी , मनोहर बिष्ट, हेमा जोशी,जीवन पोखरिया, भैरव चंद, गंभीर सिंह धामी, मनोज वाधवा, रवीश अग्रवाल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी सहित भारी संख्या में  लोग मौजूद रहे
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी