इधर उधर कूड़ा फैंकने वालों पर होगी कार्रवाई:विकास शर्मा

Spread the love
रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के कार्याे की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिये। नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना की समीक्षा की। उन्होंने ठेके पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम कर रही दोनों कंपनी के अधिकारियों के साथ ही कूड़ा कलेक्शन का यूजर चार्ज वसूल कर रही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से विस्तार से जानकारी ली। महापौर ने कूड़ा कलेक्शन वाहन कई मोहल्लों में नहीं पहुंचने की शिकायत पर कंपनी के अधिकारियों से व्यवस्था ठीक करने को कहा।
बैठक में यह बात सामने आयी कि सिडकुल में काम करने वाले अधिकांश कर्मचारी सुबह घरों से निकल जाते हैं और कूड़ा कलेक्शन वाहन उसके बाद वहां पहुंचता है जिस कारण ऐसे तमाम घरों का कूड़ा नगर निगम के वाहन नहीं उठा पाते, जिसके बाद इधर उधर कूड़ा फैंक दिया जाता है। महापौर ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनायें कि जिन मोहल्लों में सिडकुल में काम करने वाले लोग अधिक संख्या में रहते हैं वह उनके डयूूटी जाने से पहले गाड़ी पहुंच जाये। इसके साथ ही ऐसी स्थानों पर उन्होनंे दिन में सुबह और शाम दो बार कूड़ा कलेक्शन वाहन भेजने के भी निर्देश दिये। बैठक में कई लोगों द्वारा यूजर चार्ज नहीं देने की शिकायत भी सामने आयी। जिस पर महापौर ने कहा कि ऐसे लोगों को एक बार चेतावनी दी जाएगी उसके बाद ऐसे लोगों खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता हमारी पहली प्राथमिकता है इसमें कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि गीला ओर सूखा कूड़ा अलग अलग एकत्रा करने के लिए नगर निगम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा इसके लिए वह खुद भी बस्तियों में जाकर लोगो से निवेदन करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को गीला ओर सूखा कूड़ा अलग-अलग करने की आदत डालनी होगी। सूखे कूड़े का क्या उपयोग हो सकता है इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है। गीले कूड़े से सीएनजी और बिजली बनाये जाने का काम पहले से ही चल रहा है। महापौर ने कहा कि इधर उधर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्ती से पेश आयेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल नगर निगम की नहीं बल्कि सभी की जिम्मेवारी है। सभी के सहयोग से ही महानगर स्वच्छ और सुंदर बन पायेगा। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी, राजू नबियाल, हर्षपाल चंडोक, रेनू शर्मा, ममता नेगी आदि सहित अन्य लोग मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप