शहर को जल्द मिलेगी आवारा पशुओं से निजात: विकास

रूद्रपुर। नगर निगम की ओर से लंबाखेड़ा में बनाई जा रही गौशाला के निर्माण का महापौर विकास शर्मा ने निवर्तमान महापौर रामपाल सिंह एवं नगर निगम की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों को गौशाला का निर्माण जल्द करने के निर्देश दिये। महापौर ने कहा कि शहर को जल्द ही आवारा पशुओं से मुक्त किया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान महापौर विकास शर्मा ने गौशाला निर्माण के लिए बनाए गए डिजाइन का अवलोकन करने के साथ ही निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया उन्होंने गौशाला निर्माण के लिए प्रयोग की जा रही निर्माण सामग्री को भी देखा और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। इस दौरान विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम की ओर लंबा खेड़ा में 5 एकड़ भूमि पर 4.9 करोड़ की लागत से गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। गौशाला के लिए चारदीवारी का निर्माण पूरा हो चुका है। इसमें गोवंशीय पशुओं को रखने के लिए बेहतर व्यवस्था होगी साथ ही पशुओं के लिए चारा रखने और बिमार पशुओं की देखरेख के लिए भी अलग से व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में लंबे समय से गौवंशीय पशुओं की दुर्दशा देखने को मिल रही थी। गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए धामी सरकार ने गौशाला निर्माण की मंजूरी दी थी, जिसके तहत गौशाला का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। संभवतः अप्रैल माह में गौशाला का निर्माण पूरा हो जायेगा। जिसके बाद इस गौशाला में शहर में आवारा घूमने वाले गोवंशीय पशुओं का संरक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गाय हिंदू धर्म में पूजनीय है। शहर में इधर उधर घूमने वाले गौवंशीय पशुओं को गौशाला में रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किये जायेंगे। जो लोग अपने पशुओं को शहर में सड़कों पर खुला छोड़ते हैं उनके खिलाफ नगर निगम सख्ती से पेश आयेगा। महापौर ने कहा कि भविष्य में गौशाला के साथ ही नगर निगम डेयरी प्लांट लगाने पर भी विचार करेगा। इससे जहां गौवंशीय पशुओं का संरक्षण होगा वही नगर निगम की आय बढ़ाने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, वरिष्ठ वित्त अधिकारी जगमोहन सक्सेना, अधिशासी अभियंता सौरभ, के अलावा अलावा नानकपुरी टांडा के बाबा गुरमीत सिंह, सुनील ठुकराल,पारस चुघ, पवन राणा, जगदीश सुखीजा, अंति सिंह, जितेन्द्र संधू आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद