किच्छा। कोतवाल हटाओ किच्छा बचाओ के नारे के साथ विधायक तिलकराज बेहड़ की अगुवाई सैकड़ों कांग्रेसियों ने एम पी चौक पर कोतवाल का पुतला दहन किया। विधायक ने छह मार्च को एस एस पी कार्यालय पर धरना देने का भी ऐलान करते हुए कोतवाल पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का भी आरोप लगाया हैं।
गुरुवार को कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बबलू की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसी हाथों में कोतवाल हटाओ किच्छा बचाओ, कोतवाल की गुंडागर्दी नहीं चलेगी के स्लोगन लिखी तख्तियां तथा कोतवाल धीरेंद्र कुमार का पुतला लेकर एम पी चौक पर पहुंचे। निर्धारित समय पर विधायक तिलक राज बेहड़ के पहुंचने पर विधायक समेत मौजूद कांग्रेसियों ने कोतवाल के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए साथ लायें गए कोतवाल के पुतले को आग के हवाले कर दिया। विधायक बेहड़ ने कहा कि कोतवाल धीरेंद्र कुमार भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं उनसे निष्पक्ष पुलिसिंग की उम्मीद नहीं की जा सकती है। पूर्व में भी उन्हें किच्छा कोतवाल के पद से हटवाया गया था परन्तु सत्ता पक्ष के दबाव में पुनः किच्छा कोतवाल बना दिया गया ताकि वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शोषण कर उनका मनोबल तोड़ने का काम कर सकें। विधायक ने कहा कि कोतवाल को हटाने के लिए 6 मार्च को एस एस पी मणिकांत मिश्रा के कार्यालय के सामने दरी बिछाकर कर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठेंगे। विधायक बेहड़ ने कहा कि अगर तब भी एस एस पी ने कोतवाल धीरेंद्र कुमार का तबादला नहीं किया तो देहरादून में डीजीपी कार्यालय में धरना देंगे लेकिन कोतवाल का जब तक तबादला नहीं होगा चैन से नहीं बैठेंगे। इस मौके पर भूपेंद्र चौधरी बबलू, पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली,राजेश प्रताप सिंह, हाजी सरवर यार खान, व्यापारी नेता गुलशन सिंधी, किन्नू शुक्ला,एन यू खान,पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, मोहम्मद आरिफ कुरैशी,ओमप्रकाश दुआ, सरवर हुसैन मंसूरी,विनोद कोरंगा,मिसवाल कुरैशी,छोटे उर्फ छोटू कोली, विक्रम कोरंगा,पप्पू खान, दिलीप सिंह बिष्ट, लियाकत अंसारी, संतोष ठाकुर, हसीब अंसारी, फरियाद शाह, धर्मेंद्र सिंधी,जमील अंसारी,जीवन जोशी एडवोकेट, पप्पू सलमानी, सुनीता कश्यप, दया जोशी, पुष्प लता तिवारी,सोनी,केलावती, पार्वती आदि।




