अपनी ही सरकार में धरने पर बैठे  पूर्व विधायक शुक्ला अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने करने की मांग 

किच्छा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा गफ्फार खान की तहरीर पर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न किए जाने की को मांग को लेकर के आज किच्छा कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया तथा कोतवाल से जांच करके नाम नाम दर्ज अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने करने की मांग की।  उन्होंने कहा कि गफ्फार खान भाजपा कार्यकर्ता है तथा उसके द्वारा ग्राम दरऊ में भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने की पहल की गई है उसके द्वारा ग्राम दरऊ में लगभग 42 एकड़ भूमि खाली कर करके सरकार के खाते में दर्ज कराई गई है किंतु कुछ लोग भाजपा कार्यकर्ता गफ्फार खान से इस प्रकरण को लेकर के रंजिश बनाए हुए हैं तथा कभी भी भाजपा कार्यकर्ता पर अपराधियों के द्वारा हमला किया जा सकता है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से मांग करते हुए कहा कि दी गई तहरीर पर जांच करने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाए। यदि तहरीर झूठी पाई जाती है तो गफ्फार खान के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने पर कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेसी विधायक बिना किसी कारण के ही किच्छा कोतवाल का ट्रांसफर करने की मांग का आंदोलन कर रहे हैं जबकि उन्हें विकास के लिए आंदोलन करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों द्वारा सरकारी कर्मचारी और सत्तारूढ़ दल के लोगों पर दबाव बनाकर मुकदमा दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच करके कार्यवाही कर रहा है, ऐसे में कांग्रेस विधायक द्वारा कोतवाल के स्थानांतरण की मांग करना हास्यपद है। धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, वर्तमान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ गोल्डी गोरिया, इफ्तिखार मियां, गफ्फार खान, संजीव खन्ना, पूरन भट्ट, नितिन वाल्मीकि, धनीराम, हीरा सरकार, हरीश सक्सेना सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद