कोतवाल के खिलाफ बेहड़ का धरना-प्रदर्शन

Spread the love

किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा किच्छा कोतवाल को हटाए जाने की मांग को लेकर नवीन मंडी स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी के कार्यालय के सम्मुख पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया।

 विगत दिवस ग्राम दरऊ के एक व्यक्ति द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हाजी सरवर यार के विरुद्ध धमकाने जान से मारने तथा गाली गलौज करने की तहरीर दी गई थी। जिस संबंध में कोतवाल द्वारा उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए कोतवाली बुलाया गया था किंतु सोसाइटी के चुनाव की प्रक्रिया के चलते हाजी सरवर यार खान कोतवाली नहीं पहुंच पाए थे। जिस पर कोतवाल द्वारा उन्हें राजीव गांधी कम्युनिटी हॉल में चल रहे मतदान स्थल से कोतवाली ले जाया गया था। जिसको लेकर के खासा बवाल कांग्रेसियों ने मचाया था। तब से कांग्रेसियों द्वारा कोतवाल को हटाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। आज धरना स्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते विधायक बेहड़ ने कहा कि जब तक कोतवाल का स्थानांतरण नहीं किया जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा उन्होंने कहा कि कोतवाली में बार-बार पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हीं लोगों को भेजा जा रहा है जो पूर्व में भी विवादित रहे हैं तथा एक पक्षीय कार्रवाई करते रहते हैं । उन्होंने कहा कि यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कांग्रेसी नेता राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। सत्ता पक्ष के इशारे पर ही अन्य लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर चला गया है तथा भाजपाकी सरकारों द्वारा आम नागरिकों एवं विपक्षियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व समिति अध्यक्ष गुलशन सिंधी, पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, सुनीता कश्यप, छोटू कोली, जीवन जोशी, अंकुश गुम्बर, सुमित्तर भुल्लर प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस, दर्शन कोली, नजाकत सभासद, एनयू खान, अंग्रेज सिंह, मेजर सिंह, शिव मित्तल, हरिओम चौहान, ताहिर मलिक, दानिश मलिक, अरुण तनेजा, कुलदीप, आरिफ आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप