मलिक कालोनी में दिन- दहाड़े फायरिंग से क्षेत्र में फैली दहशत

रुद्रपुर मलिक कालोनी मे  दोपहर बाइक सवार दो दोस्तों पर एक बाइक सवार ने ओवरटेक करने को लेकर मामूली  से विवाद पर गोली चला दी। हमलावर के पास दो तमंचे थे। दूसरी गोली चलाने का प्रयास किया,लेकिन सफल नही हो पाया। दिन-दहाड़े फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के दौरान पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को चैक कर जांच शुरु कर दी।

सोमवार को दोपहर मलिक कालोनी में करीब दो बजें इंदिरा कालोनी निवासी गुरमीत सिंह और उसका दोस्त
गुरजीत सिंह निवासी आदर्श कालोनी मोटर साइकिल से मलिक कालोनी से गुजर रहे थे। मंदिर वाली गली में एक बुलेट मोटर साइकिल पर सवार युवक ने उसकी बाइक को ओवरटेक किया और बाइक न हटाने पर बुलेट सवार युवक ने गोली चला दी। गोली गुरजीत सिंह की बाइक में घुस गई, जिस से हमलावर ने दूसरे तमंचे से गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन गोली मिस हो गई। मौके पर भीड़ एकत्रि देख हमलावर मौके से फरार हो गया। उधर मलिक कालोनी में फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरें की फुटेज को खंगाला। पुलिस के मुताबिक हमलावर आरोपी काशीपुर रोड़ स्थित डिबडिबा कालोनी निवासी बताया जा रहा है। उसने बाइक सवार ने दोनो दोस्तो पर गोली क्यो चलाई। आदर्श कालोनी पुलिस चौकी फायरिंग के मामले में आरोपी की तलाश में जांच कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद