व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित चार पर केस

गदरपुर। घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बराखेड़ा निवासी अंकुर चावला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि दो दिन पूर्व उनके चाचा प्रदीप चावला और अमित बेहड़ के बीच कहासुनी हुई थी। संभ्रांत लोगों ने मामले को निपटा दिया था।अंकुर चावला का आरोप है कि मामले के निपट जाने के बाद दीपक बेहड़, एकम बेहड़, शिवम बेहड़ और यश बेहड़ ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ प्रदीप चावला के घर पर हमला बोल दिया। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो हमलावरों ने धक्कामुक्की की। आरोप है कि उनके घर के मेन गेट पर तोड़ फोड़ की गई और महिलाओं के सामने गालीगलौज की। बीच बचाव में आए उनके घर के नौकर को भी घायल कर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा उनकी और अमित की ओर से तहरीर सौंपी गई है। राजनैतिक दबाव के चलते कार्रवाई नहीं हो रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद