नाम बदलकर चल रहे अस्पताल के फिर से दस्तावेज तलब

Spread the love

काशीपुर। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नियमों की अवहेलना कर संचालित हो रहे एक निजी अस्पताल में आयुर्वेदिक के साथ एलोपैथिक इलाज होते पाया। सीएमओ ने अस्पताल के दस्तावेज तलब किए हैं।
विभाग की सख्ती के बाद भी कुछ निजी अस्पताल संचालक मानकों को दरकिनार करके संचालित करने में लगे हैं। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, सीएमएस डॉ. राजीव चौहान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, अस्पताल प्रबंधक डॉ. अजय वीर सिंह मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ दिखी। औचक निरीक्षक निरीक्षण में भारी अनियमितताएं मिलीं। इसको लेकर उन्होंने भारी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अस्पताल के समस्त दस्तावेज लेकर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि अस्पताल में अप्रशिक्षित स्टाफ इलाज करते पाया गया। बिना पंजीकरण के पैथोलॉजी लैब, आईसीयू, एनआईसीयू संचालित मिलीलेकिन यहां कोई चिकित्सक नहीं मिला। मानकों के विपरीत एएसएम अस्पताल का संचालन किया जा रहा है।

एएसएम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया है। कई खामियां मिली हैं। अस्पताल के दस्तावेज मंगाकर सीएमएस को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज