गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकला विशाल नगर कीर्तन,

गदरपुर नगर कीर्तन में वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरु फतेह , वाहे गुरु से गूंजा नगर गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकला विशाल नगर कीर्तन,
जगह-जगह स्वागत एवं प्रसाद वितरण
गदरपुर में सिख पंथ के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह महाराज के प्रकाश दिवस उत्सव पर विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन ग्राम रोशन पुर स्थित गुरुद्वारे से प्रारम्भ हुआ जो नगर,से होते हुए गुरुद्वारे पहुंचा। नगर कीर्तन का जगह-जगह जोरदार स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण किया गया।
 सिख पंथ के दसवें गुरु कलगीधर दशमेश पिता सरवंशदानी, साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह महाराज जी का प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गदरपुर के तत्वावधान में बड़े प्रेम एवं सत्कार के साथ मनाया गया। इसके उपलक्ष्य में ग्राम रोशनपुर गुरुद्वारा से कप कपाती ठंड के चलते भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गदरपुर गुरुद्वारा सिंह सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ग्रोवर द्वारा हरीझंडी दिखाकर नगर कीर्तन को रवाना किया। नगर कीर्तन ग्राम खेमपुर, बिशनपुर, बलरामनगर, गोपालनगर, तेजाफोजा, गूलरभोज रोड, मुख्य बाजार से होते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचा।  स्कूली बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये और जमकर आतिशबाजी की गयीं। नगर एवं मार्ग को तोरण द्वार को सजाया गया। नगर कीर्तन में सबसे से आगे घोड़े की सवारी, उसके पीछे मधुर धार्मिक धुन बजता चल रहा था। इसके बाद स्कूली बच्चें अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। पंचप्यारे आगे चल रहे थे। नगर कीर्तन में हेमकुण्ड साहिब, पाकिस्तान स्थित कारतापुर कोरीडोर एवं डेरा बाबा नानक की झांकी जो आकर्षण का केन्द्र रही।, झांकी में श्री गुरुगोबिन्द सिंह के जीवन पर आधारित पंजाबी संस्कृति से ओत प्रोत सुन्दर-सुन्दर झांकी चल रही थी। नगर कीर्तन में हरमंदिर साहिब सिख फुलवारी व गुरुग्रंथ साहिब पालिकी के आगे श्रद्वालु महिलायें झाडू लगाकर सफाई करते हुए चल रही थी और पुष्प वर्षा भी की जा रही थी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद