राइजिंग फाउंडेशन और आई बेन ने सौ फलदार और छायादार पौधे रोपे

रुद्रपुर। आओ पौधे लगाए, धरा को हरा भरा बनाएं अभियान के तहत रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन और आईबेन एज प्राइवेट लिमिटेड ने आज ज्येष्ठा कालोनी में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान कालोनीवासियों ने इन पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
पौधा रोपण के दौरान आम, नींबू, आडू, कदम, नीम, कनेर, गुलमोहर, अरहड, लीची, सेमल, अमरूद आदि करीब सौ फलदार,छायादार पौधे लगाए गए। आई बेन एज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने कहा कि “प्रकृति का सुरक्षित रहना हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से हमारे प्राकृतिक संसाधन तेजी से समाप्त हो रहे हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव हमें अब महसूस हो रहा है। पेड़ न केवल शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। बल्कि हमारे स्वास्थ्य, छांव, और फल के लिए भी जरूरी हैं। इसलिए, हमें अपने जीवन में इनका महत्व समझते हुए वृक्षारोपण के प्रयास में शामिल होना चाहिए। राइजिंग अध्यक्ष विजय आहूजा ने कहा कि समाज के हर वर्ग को आगे बढ़कर पौधा रोपण करना चाहिए। एक वृक्ष लगाने से भविष्य की पीढ़ियों को इसका लाभ मिलेगा। इससे हमारी धरती का भी संरक्षण होगा। इस दौरान राइजिंग सचिव आलोक जैन, नरेंद्र वर्मा, पीके मौर्य, अजय कुमार सिंह, ओंकार सिंह ढिल्लो, अजय कुमार सिंह, अरुण कुमार, मुनींद्र कुमार, तेजस ढिल्लों, चंद्रकला राय, गौतम थापा, मेरी थापा, सुमन मिश्रा, गिरीश कबडवाल, उमंग जैन, उन्नति जैन, राकेश कुमार सिंह, तरुण झा, एसपी सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी